सोमनाथ ज्योतिर्लिंग - सोमनाथ मंदिर , वास्तुकला , पौराणिक कथा , ऐतिहासिक महत्व और जानिए सोमनाथ यात्रा के बारे में सारी जानकारी
१२ ज्योतिर्लिंगों में से सबसे पहला ज्योतिर्लिंग यानी की सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, गुजरात के सौराष्ट्र में प्रभासपाटण नामक स्थल पर अरब सागर के किनारे स्थित हे। सोमनाथ मंदिर भारतवर्ष के प्राचीनतम और ऐतिहासिक मंदिरो में से एक हे , जहा दुनियाभर से शिवभक्त भगवान शिव के दर्शन के लिए आते हे। इस ज्योतिर्लिंग के बारे में कहा गया हे की यहाँ के शिवलिंग की स्थापना स्वयं चंद्र भगवान ने की थी और इसका उल्लेख प्राचीनतम वेद ऋग्वेद में भी मिलता हे। इस ज्योतिर्लिंग का महिमा महाभारत , श्रीमद भागवत और स्कन्द पुराण में भी बताया गया हे। सोमनाथ मंदिर हिन्दू धर्म के बहुत सारे उतर चढाव का साक्षी रहा हे। इस मंदिर को कई बार मुस्लिम शासकोने लूटा , और हर बार इस मंदिर का पुनःनिर्माण किया गया। कहा जाता हे इस मंदिर में शिवलिंग हवा में स्थिर था , जो की वास्तुकला का बेजोड़ नमूना था। इतिहासकारो की माने तो शिवलिंग से जुडी चुंबकीय शक्ति से वो...