भारत का सबसे पुराना शहर - वाराणसी , काशी या बनारस। जानिये बनारस के इतिहास, मंदिर, घाट , खानपान और पावनकारी गंगा के बारे में।
वाराणसी कहो , काशी कहो या फिर कहो बनारस .. ..नाम सुनते ही सामने आ जाता हे पवित्र और मंगलकारी गंगा का मनोरम दृश्य। उत्तरप्रदेश के बनारस को हिन्दुओ के सबसे पवित्र सात नगर - सप्तपुरी में अग्रिम स्थान दिया गया हे। बनारसी साडी हो या हो बनारस का पान , काशी के पंडित हो या पावनकारी गंगा - सब की बात ही निराली हे। वैसे तो यह शहर आध्यात्मिक रूचि रखने वाले लोगो में पहले से प्रसिद्द हे पर २०१४ के बाद ये राजकीय दृषिकोण से भी महत्वपूर्ण हो गया जब भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पद के दावेदार श्री नरेंद्र मोदी जी ने वहा से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। पौराणिक कथाओ के अनुसार, इस शहर को भगवान शिव ने बसाया था , इसी लिए इस शहर को शिव की नगरी भी कहा जाता हे। इतिहासकारो की माने तो काशी नगरी को ५००० साल से भी पुराना बताया जाता हे। ऐसा कहा जाता हे की इस नगर का नाम वहां के राजा काश के ना...